साक्षर भारत मिशन के अन्तर्गत संचालित किए जाने वाले कार्यक्रमों का विवरण
साक्षर भारत मिशन योजनान्तर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम लागू किए जायेंगेः-
1
बेसिक साक्षरता
2
रेजीडेन्ट इन्स्ट्रक्टर
3
रेजीडेन्सियल कैम्पस
4
पार्ट रेजीडेन्सियल कैम्पस
5
बेसिक एजूकेशन प्रोग्राम
6
वोकेशनल एजूकेशन प्रोग्राम (स्किल डेवेलपमेण्ट)
7
सतत शिक्षा कार्यक्रम/लोक शिक्षा केन्द्र
बेसिक साक्षरता
उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण में बेसिक साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें 15+ वयवर्ग के निरक्षरों की पहचान कर बेसिक साक्षरता (कार्यात्मक साक्षरता) प्रदान की जायेगी।
प्रत्येक 8 निरक्षरों को एक स्वयं सेवक 6 माह में कक्षा-3 तक की शिक्षा प्रदान करेगा।
बेसिक साक्षरता के मानकः-
पढ़ना:
30 शब्द प्रति मिनट की गति से बोलकर पढ़ना।
35 शब्द प्रति मिनट की गति से चुपचाप पढ़ना।
रास्ते के संकेतों, सरल हिदायतों को पढ़ सकना।
अपने काम-काज और रहन-सहन के सम्बन्ध में सरल रूप से लिखे संदेशों को पढ़ सकना।