ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समिति
1 योजना के लक्ष्य समूह में निरक्षरों की पहचान एवं सर्वेक्षण करना
2 ग्राम पंचायत में बेसिक साक्षरता के अन्तर्गत लाभार्थी महिलाओं और स्वयं सेवकों की पहचान करना
3 ग्राम पंचायत स्तर पर लोक शिक्षा केन्द्र हेतु प्रेरकों का चयन करना
4 पठन-पाठन सामग्री की व्यवस्था, भण्डारण और स्वयं सेवकों को उपलब्ध कराना
5 माइक्रोप्लानिंग और साक्षरता कक्षाओं का पर्यवेक्षण
6 योजना के परीक्षणों और प्रतिभागी/कार्यक्रम के मूल्यांकन की व्यवस्था करना
7 मानदेय का वितरण
8 शत प्रतिशत महिला साक्षरता की उपलब्धि होने पर पंचायत महिला साक्षरता
पुरस्कार का प्रस्ताव तैयार कर मांग करना
9 सतत शिक्षा हेतु लोक शिक्षा केन्द्र की स्थापना करना।