प्रति ग्राम पंचायत 02 लोक शिक्षा केन्द्रों के प्रेरक
कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर चयनित किए जाने वाले संविदा कर्मियों हेतु निर्देश
जिला समन्वयक एवं विकासखण्ड समन्वयक हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता, चयन के मापदण्ड एवं प्रतिमाह मानदेय निम्नवत् निर्धारित किया गया हैः-
पद
पदों की संख्या
शैक्षिक अर्हता
प्रस्तावित मानदेय
जिला समन्वयक
प्रति जनपद 04 पद
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक, सामाजिक कार्यों एवं साक्षरता के क्षेत्र में कार्य करने का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले/ प्रबन्धन की डिग्री रखने वालों को वरीयता। कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य।
रु. 6,000/- प्रतिमाह
ब्लाक समन्वयक
प्रति विकासखण्ड 01 पद
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक, सामाजिक कार्यों एवं साक्षरता के क्षेत्र में कार्य करने का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले को वरीयता। कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य।
रु. 6,000/- प्रतिमाह
जिला समन्वयक एवं विकासखण्ड समन्वयक के चयन हेतु चयन समिति निम्नवत् होगी
1
मुख्य विकास अधिकारी
अध्यक्ष
2
अध्यक्ष, साधारण सभा (अध्यक्ष, संबंधित जिला पंचायत) द्वारा नामित एक अधिकारी