Download PDF
जिला लोक शिक्षा समिति
1 साक्षरता के लिए जिला स्तरीय अभियान का नियोजन।
2 साक्षरता की निर्धारित कार्यनीति से सभी ग्राम प्रधानों को अवगत कराना।
3 जन जागरण तथा वातावरण सृजन की गतिविधियों का संचालन।
4 महिला साक्षरता से संबंधित अभिमुखीकरण हेतु ब्लाक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें कराना।
5
प्रौढ़ लाभार्थियों, शिक्षा को मूल्यांकन कर्ताओं और पंचायतों के लिए दायित्वों का और उनकी भूमिकाओं का निर्धारण।
6 जनपद में साक्षरता संबंधी गतिविधियों का कैलेण्डर तैयार करना।
7 पंचायत स्तर पर पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था करना।
8 स्वयं सहायता समूहों और नरेगा समूहों के माध्यम से पूरक क्रियाकलाप का आयोजन करना।
9 साक्षरता की उपलब्धि के मूल्यांकन का नियोजन एवं क्रियान्वयन।
10 महिला साक्षरता से संबंधित प्रोत्साहन एवं पुरस्कारों का वितरण।
11 साक्षरता कार्यक्रम के बारे में संगत सूचनाओं से जन साधारण को अवगत कराना।
12 ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समिति हेतु सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
13 ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समिति के कार्यों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करना।
14
साक्षर भारत मिशन-2012 के क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार, शासन एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना।
15 पूर्व में संचालित किए गये साक्षरता कार्यक्रम के संबंधित समस्त कार्यों का निष्पादन।