महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा 4 जून, 2009 को संसद के संयुक्त अधिवेशन में अपने उद्बोधन में देश में महिलाओं की साक्षरता में सुधार एवं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साक्षर बनाये जाने पर बल दिया है। भारत सरकार द्वारा उक्त के परिप्रेक्ष्य में साक्षर भारत मिशन-2012 कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। योजना को औपचारिक रूप से 8 सितम्बर, 2009 को अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर शुभारम्भ किया है। योजना को भारत सरकार द्वारा 01 अक्टूबर, 2009 से देश में लागू किया है। |